सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला रेफर ; पटना ले जाने के दौरान रास्ते में हुई मौत

0 minutes, 1 second Read

 

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के गौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. मृत महिला की पहचान जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी भरत सिंह की 26 वर्षीय पत्नी ममता देवी के रूप में की गई है. जिसे छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया, लेकिन पीएमसीएच ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई.

 

जिसके बाद परिवार वाले शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां, गौरा थाना पुलिस ने शव का पंचनामा के बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और शव परिवार वालों को सौंप दिया गया. इस घटना के बाद परिवार वाले में रोना पीटना लगा हुआ है. इस सत्ता के संबंध में अमृत महिला के परिजनों ने बताया कि अनियंत्रित की चपेट में आने से वह गंभीर उसके घायल हो गई जिसके बाद उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर किया गया था लेकिन पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *