सदर अस्पताल में पत्नी का इलाज कराने पहुंचे युवक को अस्पताल कर्मी ने बेरहमी से पीटा ; FIR दर्ज

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  छपरा सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अस्पताल कर्मी ने उपचार के लिए पहुंची महिला के पति को पीटना शुरू कर दिया. जिसके बाद उसकी पत्नी चीखने चिल्लाने लगी और इस घटना की सूचना घर वालों को दी गई. सूचना के बाद परिवार वाले अस्पताल पहुंचे और जख्मी के बयान पर उक्त अस्पताल कर्मी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. घटना का कारण पूर्व का भूमि विवाद बताया जा रहा है. जख्मी युवक डोरीगंज थाना क्षेत्र के डुमरी जुअरा गांव निवासी स्वर्गीय धूप नारायण सिंह का 25 वर्षीय पुत्र वरुण कुमार सिंह बताया जाता है.

इस संदर्भ में सदर अस्पताल में उपचार के दौरान जख्मी ने बताया कि वह अपनी पत्नी ज्योति के इलाज के लिए सदर अस्पताल आया था, जहां से डॉक्टर के द्वारा खून जांच करने की बात कही गई. वहीं जांच घर में पहुंचने के साथ ही अस्पताल में पदस्थापित कर्मचारी उदय सिंह व उनके भाई व पुत्रों के द्वारा उसे पकड़ कर लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी. वहीं हो-हंगामा होने पर कुछ लोग वहां आए जिसके बाद सभी लोग मारकर फरार हो गए. वहीं सूचना मिलने पर भगवान बाजार पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की.

Add

इस मामले में जख्मी के द्वारा भगवान बाजार थाने में उदय सिंह, राहुल उर्फ प्रिंस सिंह, ऋतुराज सिंह एवं नीरज सिंह के साथ 3 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसमें जख्मी ने बताया है कि उदय सिंह उसके पट्टीदार ही है और अस्पताल में कार्यरत हैं. गांव के भूमि के विवाद को लेकर सदर अस्पताल में मारपीट की गई है. इस संदर्भ में पूछे जाने पर भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया की मामले की जानकारी मिली है जल्द ही सभी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *