सड़क दुर्घटना में घायल दूसरे युवक की भी उपचार के दौरान मौत ; एक भाई की मौके पर हुई थी मौत

0 minutes, 5 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगरा गांव में बीते दिन कार बाइक की टक्कर में घायल दूसरे युवक की पटना में इलाज के दौरान आज मौत हो गई. मौत हो जाने पर परिजन शव को वापस मंगलवार को बंगरा गांव पहुंचे और एन एच-227 ए राम जानकी पथ पर जाम कर दिया. सूचना के बाद मौके पर थानाध्यक्ष अजय कुमार, बंगरा मुखिया प्रतिनिधि पप्पू सिंह और जे के सिंह पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया.

जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. मृतक बंगरा गांव निवासी सुभाष राय का 18 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार बताया गया है. बताते चलें कि बीते दिन अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया था, जहां एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. वहीं संजीत को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक से सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया लेकिन वहां से भी गंभीर हालत में पटना रेफर कर दिया गया जहां उसकी मौत हो गई.

चचेरे भाई की मौके पर हुई थी मौत

जिले के मशरक थाना क्षेत्र में बीते दिन बाइक से तिलवा खरीदने बाजार जा रहे दो भाइयों को अनियंत्रित कार ने रौंद दिया था. उस दुर्घटना में बाइक सवार मोहित कुमार उर्फ गोलू की मौत जहां मौके पर हुई थी वही संजीत को गंभीर स्थिति में रेफर किया गया था, जहां पटना में उपचार के दौरान उसकी मौत हुई है. मोहित मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा गांव निवासी स्व मनोज राय का पुत्र था. जो कि दो बहनों के बीच इकलौता भाई था.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *