24-25 मई को होगा सारण जिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन ; प्रतियोगिता से चयनित प्रथम चार खिलाड़ी बिहार राज्य शतरंज प्रतियोगिता में सारण का करेंगे प्रतिनिधित्व

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में 32वीं जिला शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 24-25 मई को सेंट्रल पब्लिक स्कूल में आयोजित किया जाएगा. इस प्रतियोगिता में सारण जिले का किसी उम्र का कोई भी खिलाड़ी भाग ले सकता है. इस प्रतियोगिता में 7 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी तथा दिव्यांग खिलाड़ियों का कोई प्रवेश शुल्क नहीं होगा. प्रतियोगिता के प्रथम 10 विजेताओं के साथ कुल 20 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा. संघ के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार वर्मा संकल्प ने बताया कि इस प्रतियोगिता से चयनित प्रथम चार खिलाड़ी, 1 जून से 5 जून तक शेखपुरा में आयोजित बिहार राज्य शतरंज प्रतियोगिता में सारण का प्रतिनिधित्व करेंगे.

संघ के सचिव अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए एक आयोजन समिति बनायी गई है जिसमें डॉ मनोज कुमार वर्मा संकल्प को आयोजन अध्यक्ष, अरविंद कुमार सिंह को आयोजन सचिव एवं यशपाल कुमार सिंह को आयोजन कोषाध्यक्ष, संजय कुमार को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है. सुशील कुमार वर्मा, डॉ विकास कुमार सिंह, विक्की आनन्द एवं श्वेतांक राय पप्पू प्रतियोगिता निदेशक होंगे.राष्ट्रीय निर्णायक कुमार शुभम प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक होंगे जबकि उपेंद्र कुमार सिन्हा, सनी कुमार सिंह, धनंजय कुमार, रणधीर कुमार सिंह,राजशेखर, रवि कुमार, सागर कुमार एवं आदित्य नंदन प्रतियोगिता के निर्णायक होंगे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *