रिटायर जवान व पूर्व प्रमुख पर फा’यरिं’ग ; क’ट्टा लहराते भागे अप’राधी

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के मुफस्सिल थानांतर्गत विष्णुपुरा गांव में अपराधियों ने दिनदहाड़े रिटायर जवान व पूर्व प्रमुख सह एक दुष्कर्म मामले में गवाह पर फायरिंग किया. घटना उसे समय हुई जब वह अपने घर के अहाते में कुर्सी पर बैठे हुए थे. फायरिंग किए जाने के बाद वह अचानक कुर्सी से गिर जाए जिसके कारण उन्हें गोली नहीं लगी. वहीं अपराधी कट्टा लहराते हुए भाग निकले. बताते चलें कि छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत विष्णुपूरा गांव निवासी और पूर्व एयरफोर्स कर्मी ठाकुर मुंद्रिका सिंह पर दो गोलियां चलाई गई है. हालांकि कुर्सी पर से गिरने के कारण उनकी जान बच गई.

बताया जा रहा है कि वह उसी गांव में एक रेप केस मामले में गवाह हैं और अब उस केस का ट्रायल शुरू हुआ है. जिससे गवाहों ने उनको गवाही नहीं देने का दवाब बनाना शुरू किया है. लेकिन वह गवाही देने पर अडिग हैं जिसको लेकर आज उनके दरवाजे पर ही गोली चलाकर हत्या करने का प्रयास किया गया. फायरिंग पर उनके पुत्र भगत सिंह ने 112 पर डायल किया. तब पुलिस तत्काल पहुंची और उनको ले जाकर मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. फिलहाल प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *