छपरा में अलग-अलग हादसों में एक महिला समेत दो व्यक्ति की मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में एक महिला समेत दो व्यक्ति की मौत हो गई. जिले के अवतार नगर थाना अंतर्गत रामगढ़ा गांव में करंट लगने से एक महिला की मौत मौके पर हो गई. मृत महिला जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के रामगढा गांव निवासी रामबाबू महतो की 65 वर्षीय पत्नी सुगा देवी बताई गई है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि व खेत की तरफ किसी काम से जा रही थी उसी बीच करंट लगने से अचेत हो गई. जिसके बाद जब तक उसे अस्पताल पहुंच जाता तब तक उसकी मौत हो गई. सूचना के बाद घरवालों में कोहराम मच गया.

वहीं अवतार नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. वहीं दूसरी घटना में सड़क हादसे में इनुस मियां की मौत हो गई. घटना बीती देर रात की बताई गई है.

इनुस मियां मकेर थाना क्षेत्र के कपशहर गांव निवासी स्वर्गीय हजारी मियां के 76 वर्षीय पुत्र बताए गए हैं. घटना के संबंध में बताया कि बीती रात सामान खरीदने के लिए वह साइकिल से अंजनी गांव स्थित बाजार जा रहे थे. उसी समय किसी अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौत मौके पर हो गई.

इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना पीटना लग गया. वहीं मकेर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *