रास्ते के विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर चले ईंट-पत्थर के बाद फायरिंग ; कैंप कर रही पुलिस

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला अंतर्गत दिघवारा थाना क्षेत्र के सैदपुर दिघवारा गांव मे रास्ते के विवाद को लेकर दो गुटों के लोग आपस मे भिड़ गए और देखते ही देखते गांव रणक्षेत्र मे बदल गया. उस दौरान दोनों तरफ से लगभग एक घंटे तक जमकर पत्थर बाजी हुई एवं गोलियां भी चली. जिसमें आधा दर्जनों से अधिक लोग घायल हो गया. घटना के दौरान छपरा-हाजीपुर एन एच-19 पर अफरातफरी की स्थिति हो गई थी. लगभग एक घंटे तक यहां वाहनों कर परिचलन ठप्प हो गया था. सूचना मिलनें पर पुलिस मौके पर पहुंच किसी तरह मामला शांत कराया. लेकिन एहतियात के तौर पर दिन भर पुलिस को वहां कैम्प करनी पड़ी.

Add

मिली जानकारी के अनुसार एक चाय की दुकान एन एच से अनंत मिर्ज़ापुर गांव जाने वाली रास्ते के मे था, जिसे हटाने को लेकर लम्बे समय से विवाद चल रहा था. आज सुबह जैसे ही एक पक्ष के लोगो द्वारा विवादित रास्ते पर ही पिलर लगाया जा रहा था कि तभी दूसरे पक्ष के अनंत मिर्ज़ापुर गांव के सैकड़ो लोग मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते जमकर पत्थर बाजी शुरु हो गई. गांव रणक्षेत्र में बदल गया.
घटना की सुचना मिलते ही सोनपुर एस डी ओ स्निगधा नेहा, सोनपुर एस डी पी ओ समेत अवतार नगर थाना, डेरनी थाना, नायगांव, दिघवारा समेत जिले के कई थाने की पुलिस पदाधिकारी पहुंच मामले को शांत कराया, लेकिन अंततः प्रशासन की पहल पर जेसीवी से चाय की दुकान हटाकर लोगो के लिए तत्काल रास्ता बना दिया गया तब जाकर लोग शांत हुए .


घटना मे घायलों मे अनंत मिर्ज़ापुर के महेन्द्र राम, राजू कुमार एवं चन्दन पसावन बताया जाता है वही पत्थर बाजी मे दिघवारा थाने की कई पुलिस भी चुटहिल हुए है. सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सी एच सी दिघवारा में किया गया. जिसमे चन्दन पासवान को बेहतर इलाज के लिए छपरा रेफर किया गया. घटना मे लगभग आधे दर्जन बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. पुलिस नें दोनों गुटों से पांच लोगो को हिरासत मे लिया है. हालांकि इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बतलाया कि गोलीबारी नहीं हुई है. दोनों तरफ़ से ईंट पत्थर चलें है. पुलिस घटना स्थल पर कैम्प कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *