राजद जदयू के कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम तेजश्वी यादव व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कुशवाहा का किया भव्य स्वागत

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – बिहार में गोपालगंज विधान सभा चुनाव होने जा रहे है. चुनाव प्रचार को लेकर वरिष्ठ नेताओ का आना जाना शुरू हो गया है. शुक्रवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजश्वी यादव गोपालगंज जाने के क्रम में अमनौर होते हुए जा रहे थे. जहां गोपालगंज जाने के दौरान अमनौर के एच आर कॉलेज के समक्ष राजद नेता सुधांशु रंजन, पूर्व मुखिया विजय कुमार बिद्यार्थी के नेतृत्व में राजद के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने डिप्टी सीएम तेजश्वी को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया.

कार्यकर्ताओ ने तेजश्वी यादव जिंदाबाद, लालू राबड़ी जिंदाबाद के नारे लगाए. डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं को देख गाड़ी के काफिला को रोक कार्यकर्ताओ का अभिवादन स्वीकार कर सबको मजबूती के साथ पार्टी को मजबूत बनाने की बात कही. उस मौके पर राजद प्रखण्ड अध्यक्ष बिकाश कुमार महतो, वार्ड अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह, शिक्षक नेता प्रभात सिंह, नीरज शर्मा, बलम राय, वकील राय, सुरेंद्र राम समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इसके पूर्व जदयू कार्यकर्ताओ ने गोपालगंज जाने के दौरान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का भव्य स्वागत किया गया. स्वागत करने वालो में जदयू अध्यक्ष राज कुमार कुशवाहा, पूर्व मुखिया लक्ष्मण राम, योगेंद बैठा, देवेंद्र सिंह, मुन्नी देवी,समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *