पूर्व के विवाद में युवक को गोली मार किया गंभीर ; जांच में जुटी पुलिस

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK –  इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज जिला के मीरगंज थाना क्षेत्र से सामने आ रही है, जहां बेखौफ बाइक सवार दो अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के जिगना ढाला के समीप की बताई जा रही है. युवक के हाथ में गोली लगी है. घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गये. जिसके बाद जख्मी युवक को इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस द्वारा अनुसंधान जारी है.

Add

गोली लगने से जख्मी युवक जिले के थावे थाना क्षेत्र के धतिवना गांव निवासी सुमित सिंह बताया जा रहा है. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पूर्व विवाद के कारण धतिंगना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रकाश सिंह ने उस पर गोली चलवाई है. वहीं इस मामले में बाइक सवार अपराधियों द्वारा युवक को गोली मारने के मामले में हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे और उन्होंने जख्मी युवक का हाल जाना और पूरे मामले की गहन जांच-पड़ताल की. उन्होंने बताया कि आपसी विवाद में गोली मारी गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *