हावड़ा मंडल पर स्थित शक्तिगढ़, पालसित एवं रसूलपुर स्टेशनों पर तीसरे लाइन निर्माण के परिप्रेक्ष्य में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के कारण कुछ गाड़ियों का किया गया निरस्तीकरण

0 minutes, 6 seconds Read

CHHAPRA DESK – रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व रेलवे के हावड़ा मंडल पर स्थित शक्तिगढ़, पालसित एवं रसूलपुर स्टेशनों पर तीसरे लाइन निर्माण के परिप्रेक्ष्य में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किये जाने के कारण कुछ गाड़ियों का निरस्तीकरण किया जायेगा. इस बात की जानकारी देते हुए रेलवे जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि तीहरे लाइन निर्माण को लेकर छपरा से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का निरस्तीकरण किया गया है जो निम्नवत है.

निरस्तीकरण :

– बलिया से 14 से 17 सितम्बर, 2022 तक चलने वाली 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
– सियालदह से 13 से 16 सितम्बर, 2022 तक चलने वाली 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
– गोरखपुर से 14 सितम्बर, 2022 को चलने वाली 15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
– कोलकाता से 15 सितम्बर, 2022 को चलने वाली 15047 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
– गोरखपुर से 15 सितम्बर, 2022 को चलने वाली 15052 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
– कोलकाता से 16 सितम्बर, 2022 को चलने वाली 15051 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
– गोरखपुर से 13 सितम्बर, 2022 को चलने वाली 15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
– कोलकाता से 14 सितम्बर, 2022 को चलने वाली 15049 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
– काठगोदाम से 12 से 18 सितम्बर, 2022 तक चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.
– हावड़ा से 10 से 16 सितम्बर, 2022 तक चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *