भारा से गि’रकर एक मजदूर की मौ’त के बाद परिवार में मा’तम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले की दिघवारा थाना अंतर्गत आदमी गांव में एक मजदूर की मौत भारा से गिरकर हो गई. मृत मजदूर की पहचान जिले के दिघवारा निवासी स्वर्गीय अशोक साह के 25 वर्षीय पुत्र संजय कुमार के रूप में की गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह दिघवारा प्रखंड अंतर्गत एक घर के निर्माण कार्य में लगा था. निर्माण कार्य के दौरान भारा से गिरने के कारण वह गंभीर उसे घायल हो गया. जिसके बाद आनन-फानन में उसे दिघवारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया.

चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के साथ ही परिवार वालों में कोहराम मच गया. वहीं दिघवारा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. वही इस मामले में परिवार वालों का कहना है कि वह एक घर के निर्माण कार्य में लगा था. भारा से गिरने के कारण उसकी मौत हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *