पूर्व के विवाद में मारपीट के बाद चली गोली ; काउंटर केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – Nसारण जिला के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमाईगढ़ गांव में पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षो में मारपीट के बाद फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है. घटना बीती देर रात की बताई गई है. उस दौरान एक व्यक्ति मारपीट में जख्मी हो गया. जख्मी व्यक्ति मांक्षी थाना क्षेत्र के डुमाईगढ़ गांव निवासी बैधनाथ प्रसाद का पुत्र चंद्रशेखर कुमार बताया जाता है. जिसका इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. उस दौरान एक पक्ष के द्वारा दो राउंड गोली भी चलाई जाने की बात बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष अमित कुमार दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुच कर मामले की छानबीन में जुट गए.

Add

इस मामले में एक पक्ष के जख्मी व्यक्ति चन्द्रशेखर कुमार के द्वारा आधा दर्जन लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि अचानक रात्रि में सभी लोग मेरे किराना दुकान को तोड़फोड़ करने की नीयत से आ गए. जब मैं अपने दुकान के तोड़ फोड़ करने से माना किया तो एक व्यक्ति के द्वार मेरे सिर पर पिस्टल से वार किया गया. जिससे मेरा सिर फट गया. घटना के बाद वह भाग कर अपना जान बचाया. अगर वहां से नहीं भागता तो मेरी हत्या कर देते. वही दूसरे पक्ष के सुनैना देवी ने 15 लोगो को नामजद करते हुए स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि विपक्षी लोगो ने हथियार से लैस होकर उसके मिल पर आकर बोले कि विकास कहा है. इस पर मेरे पति ने कहा कि विकास घर पर नही है.

तब सभी लोगो ने गाली गलौज करते हुए मेरे मिल का दरवाजा तोड़ कर उसमें रखे पूरे दिन का कमाई पांच हजार रुपये लूट लिए. दो नामजद आरोपियों ने देसी कट्टा से फायर करते हुए मेरे दरवाजा पर आ गए और घर के अंदर घुस कर गाली गलौज करने लगे. मना करने पर एक आरोपित मेरे गले से सोने के चैन छीन कर चले गए. दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. वहीं इस मामले में पुलिस एक व्यक्ति को हिसारत में लेकर पूछताछ कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *