पूर्व के विवाद को लेकर शहर में हुई चाकूबाजी में एक युवक जख्मी ; पूछताछ के लिए पहुंचे थानाध्यक्ष

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा तेलपा मोहल्ला में पूर्व के विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में एक युवक जख्मी हो गया. जिसके बाद घर वालों ने आनन-फानन में उसे उठाकर छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है. जख्मी युवक छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत छोटा तेलपा निवासी राजू प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र अमित कुमार उर्फ घंटी कुमार उर्फ बंटी कुमार बताया गया है. वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार एवं थाना के अन्य सब इंस्पेक्टर छपरा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनके द्वारा जख्मी युवक से पूरी घटना की जानकारी प्राप्त की गई.

वहीं चाकू मारने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी प्रारंभ कर दी गई है. सदर अस्पताल में जख्मी युवक ने बताया कि वह दिल्ली रहता है. छठ पूजा में घर आया है. वह अपनी मां के साथ छठ पूजा का सामान खरीद घर रखने गया. उस दौरान घर से निकलते ही मोहल्ले के राहुल कुमार एवं उसके साथ मौजूद कुछ अन्य लड़कों के द्वारा उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया गया. उसे दौरान उसके पेट और पीठ पर भी चाकू से वार किया गया.

वह चीखने-चिल्लाने लगा तो घर वाले दौड़ कर आए तब तक वे लोग भाग गए और उसे छपरा सदर अस्पताल लाया गया.
वही इस मामले में नगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में राहुल और अमित दोनों के बीच विवाद के बाद चाकू बाजी की घटना हुई थी. उस दौरान अमित के द्वारा राहुल पर चाकू से हमला किया गया था. उसी पूर्व के विवाद को लेकर यह घटना हुई है. वही चाकू मारने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *