वीटीआर से भटककर जंगली भालू पहुंचा गांव में तो ग्रामीणों में मची अफरातफरी ; वन कर्मियों ने किया रेस्क्यू

0 minutes, 1 second Read

BAGAHA DESK –  वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल 2 के मदनपुर वन क्षेत्र से भटककर एक जंगली भालू वाल्मीकि नगर-बगहा मुख्य सड़क पार कर नौरंगिया थाना क्षेत्र के केरई गांव में जा घुसा. जिसे देख ग्रामीणों में घंटो तक अफरा-तफरी मची रही. ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग को दी गई तो सूचना को गंभीरता से लेते हुए वीटीआर के गोनौली वन क्षेत्र के रेंजर राजकुमार पासवान के नेतृत्व में पशुचिकित्सक डॉ संजीव रंजन और फील्ड बायोलॉजिस्ट सौरभ वर्मा तथा गोनौली व मदनपुर के वन क्षेत्र के वनकर्मियों की टीम नौरंगिया के केराई गांव पहुंचा.

जहां वनकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद जंगली भालू का सफल रेस्क्यू कर वीटीआर के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया. इस बाबत पूछे जाने पर गोनौली वन क्षेत्र के रेंजर ने बताया कि किसी भी प्रकार के वन्य जीव दिखाई दे तो उसके साथ छेड़छाड़ ना करें तथा इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें. उन्होंने बताया कि भालू के सफल रेस्क्यू के बाद गोनौली वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया है. भालू के द्वारा किसी भी माल जाल को क्षति नहीं पहुंचाया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *