प्रेमिका ने प्यार से बुलाया… मछली भात खिलाया ; प्रेमी हो गया हॉस्पिटलाइज फिर क्या कहा ?

0 minutes, 4 seconds Read

 

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज में प्रेमिका ने प्रेमी को प्यार से मछली भात खिलाने के बहाने से घर पर बुलाया और मछली भारत में जहरीला पदार्थ खिला दिया. जिससे प्रेमी की हालत बिगड़ने पर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सको ने गंभीर स्थित को देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया है. पूरा मामला नगर थाना के बंजारी गाव का है. अचेत प्रेमी का नाम तेजश्वी शर्मा है. जो कि नगर थाना के बनजारी गांव निवासी विपिन शर्मा का पुत्र है. बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के बंजारी गांव निवासी 30 वर्षीय तेजश्वी शर्मा को अपने गांव के ही 22 वर्षीय युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था.बीती रात प्रेमिका ने अपने प्रेमी को मछली चावल खिलाने के बहाने अपने घर बुलाया और खाना में जहर मिलाकर खिला दी.

 

जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई. प्रेमी युवक ने अपने दोस्त को फोन कर बुलाया. जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया है. इस मामले मे नगर थाना में तैनात एसआई रुचि कुमारी ने बताया युवक ने बताया कि एक लड़की ने उसे अपने घर बुलाया था. उसके साथ कुछ वर्षो से रिलेशन चल रहा है. घर बुलाकर कुछ खिलाई जिसके वजह से उसे उल्टी होने लगा. उसके दोस्त के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां युवक का इलाज चल रहा है. बाहरहाल नगर थाना पुलिस ने पीड़ित युवक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *