प्रेम विवाह से नाराज पिता ने गो’ली मा’रकर की बेटी, दमाद और नाती की ह’त्या

0 minutes, 0 seconds Read

BHAGALPUR DESK – बिहार के भागलपुर जिले में प्रेम विवाह से नाराज पिता ने बेटी, दमाद और नाती की गोली मारकर हत्या कर दी है. मामला भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवटोलिया गांव का है. घटना संध्या की बताई जा रही है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि आज जब लड़का अपने पुराने घर पर रह रहे अपने मां पिता से मिलकर पत्नी चंदा और लगभग 2 साल की बच्ची रोशनी कुमारी को अपने नए घर ले जा रहा था. उसी समय घटना को अंजाम दिया गया है.

घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर गोपालपुर थाना की पुलिस पहुंचकर मामले को जांच में जुट गई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक पिता पप्पू सिंह और पुत्र धीरज सिंह ने पहले अपने दामाद को रॉड से पीट कर अधमरा किया. उसके बाद नजदीक आकर गोली मार दी. हालांकि आरोपी पिता ने दामाद को सिर में तो बेटी को सीने में गोली मारी है. जिससे कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

मारने वाले की पहचान चंदन कुमार, चंदा कुमारी और उसके डेढ़ साल की बच्चे के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक चंदन कुमार और चंदा कुमारी ने डेढ़ साल पूर्व प्रेम विवाह किया था. जिससे चंदा के पिता काफी नाराज थे. नाराज पिता ने बेटी, दामाद और नाती को गोली मारकर हत्या कर दिया और मौके से फरार गया. इधर घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना को लेकर नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि लड़की के पिता के द्वारा पहले रॉड से हमला किया गया. उसके बाद लड़का का भाई आ गया और उसने गोली चला दी, जिससे तीनों की मौत हो गई है. वहीं एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *