प्रेम प्रसंग में दो गुटों के बीच चा’कू बाजी एक युवक गंभीर

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ज्ञानी साह चौक के समीप प्रेम प्रसंग में दो गुटों के बीच हुई चाकूबाजी में एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया. घायल युवक जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के कटरा नेवाजी टोला निवासी सुरेंद्र सिंह का पुत्र प्रिंस कुमार बताया जाता है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्ञानी साह चौक के समीप स्थित कोचिंग के समीप गुरुवार को भी शिव बाजार के कुछ लड़को के प्रिंस का विवाद हुआ था. इसी का बदला लेने की नीयत से शुक्रवार को भी दोनों गुट आपस मे भीड़ गये और तभी उसे घेर कर चाकू मार दिया गया. घायल होने के बाद वह अपने गांव की तरफ भाग गया.

जहां से उसे स्थानीय ग्रामीण उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आए, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने सी टी सकैन कराया. वहीं चिकित्सक ने बताया कि घायल की स्थिति नाजुक है. जिसको लेकर पटना रेफर कर दिया गया है. वही घटना के संदर्भ में परिजनों के तरफ से कुछ भी बताने से इनकार किया गया.

वहीं भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली. वही परिजनों से पूछताछ की जा रही है हालांकि परिजनों के बयान के आधार पर ही प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी. विदित हो कि कटरा समेत बहुरिया कोठी,निचली सड़क काफी सुनसान मानी जाती है.

शाम होने के बाद ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी लगा रहता है.हालांकि पुलिस के द्वारा नियमित गस्ती इन जगहों पर की जाती है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *