छपरा के जेपी सिंह बने शिमला के नये आईजी

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – जय प्रकाश सिंह ने पुनः एक बार सारण का नाम रौशन किया है. 2000 बैच के आईपीएस अधिकारी, श्री सिंह, को हिमाचल सरकार ने शिमला का नया आईजी पुलिस नियुक्त किया है. श्री सिंह मूलतः सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम- टेघरा के निवासी हैं. वे पटना विश्वविद्यालय से समाजशास्त्र में स्नातक तथा उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद से पुलिस प्रबंधन में स्नातकोत्तर हैं.

आईआईएम, लखनऊ तथा कैंब्रिज विश्वविद्यालय, इंगलैण्ड से भी उन्होंने उच्च शिक्षा ग्रहण की है. पिछले करीब 24-25 वर्षों में हिमाचल पुलिस से लेकर भारत सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किये हैं. भारतीय पुलिस सेवा में आने से पूर्व, सिंह भारतीय सेना में अल्पकालीन अधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान (1988-94) आतंकवाद प्रभावित पंजाब और जम्मू व काश्मीर में सैन्य अधिकारी के रूप में सेवायें दे चुके हैं.जेपी सिंह का एक साधारण किसान परिवार से निकलकर यहां तक का सफर काफी संघर्षपूर्ण रहा है. परन्तु आज वे हमारे समाज और खासकर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं. सारण वासियों को उनपर गर्व है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *