बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर सारण में मिलेगी नौकरी ; रोजगार मेला में 10वीं, 12वीं, स्नातक से लेकर डिप्लोमा व बीटेक पास को भी मिलेगा JOB

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –  अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए यह अच्छी खबर है. वह भी आपको सारण जिले में ही नौकरी मिलने वाली है. श्रम संसाधन विभाग के निर्देश पर सारण जिला अवर प्रादेशिक नियोजनालय के सहायक निदेशक द्वारा 20 नवम्बर को एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन शहर के राजेंद्र स्टेडियम में किया जाएगा. इस रोजगार मेला में तकनीकी एवं गैर तकनीकी क्षेत्र की देश की नामी कम्पनियां भाग ले रही है. रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी इस रोजगार मेला में भाग लेकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं.

इस रोजगार मेला में स्थानीय कम्पनी रेल पहिया कारखाना बेला, रेल इंजन कारखाना मढ़ौरा, अखण्ड जयोति आंख अस्पताल मस्तीचक, ऋषभ ऑटोमोबाइल छपरा, सीटी कार्ट छपरा, इत्यादि कम्पनियां भाग ले रही हैं. इस रोजगार मेला में 10वीं, 12वीं, स्नातक से लेकर डिप्लोमा व बीटेक पास को भी जॉब मिलेगा. इस बात की जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी शोभा कुमारी द्वारा बताया गया कि इस रोजगार शिविर में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, फोटो, आधार कार्ड के साथ आएंगे.

नियोजन शिविर में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक है कि उनका निबंधन जिला नियोजनालय में हो. नियोजनालय में निबंधन की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है, जो कि भारत सरकार के पोर्टल www.ncs.gov.in के माध्यम से होता है. कोई भी उपरोक्त पोर्टल के माध्यम से अपना निबंधन कर सकता है अथवा अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा में भी निबंधन हेतु संपर्क किया जा सकता है. वैसे नियोजन कैम्प में भी ऑनलाईन नियोजनालय निबंधन की व्यवस्था रहेगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *