पोस्ट ऑफिस से रुपया निकालकर जा रही महिला से उच्चक्को ने झपट लिया ₹22 हजार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  बनियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य बाजार स्थित पोस्ट ऑफिस से रुपया निकाल कर जा रही महिला से दो उच्चकों ने ₹22 हजार झपट लिया. पीड़ित महिला स्थानीय थाना क्षेत्र के बेरुई निवासी विजय सिंह की पत्नी नीतू देवी बताई जाती है. इस संबंध में पीड़ित महिला नीतू देवी ने बताया है कि वह बनियापुर स्थित पोस्ट ऑफिस से ₹22 हजार निकालकर बनियापुर मुख्य बाजार पर पहुंची थी, तभी उसके पीछे-पीछे दो व्यक्ति उनके पास आए और उनसे बोले कि आपका गाड़ी कोई ले जा रहा है.

इस पर उधर देखने लगी तभी एक व्यक्ति ने उसके हाथ से रुपया छीन लिया और लेकर फरार हो गये. जिसके बाद पीड़िता रोते हुए अपने घर चली गई. इस संबंध में बनियापुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिला है. शिकायत मिलने पर इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी. हलांकि इस मामले में परिजनों द्वारा घटनास्थल के समीप लगे सीसीटीवी फुटेज से उचक्कों की पहचान में लगे हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *