दिल्ली में विस्फोट के बाद हाई अलर्ट : लाल किला के समीप कार में जोरदार धमाका ; आठ की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल

0 minutes, 2 seconds Read

DELHI DESK –  राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला के ठीक सामने स्थित लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 पर आज संध्या एक कार में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया. इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग की लपटें इतनी तेज़ रहीं कि आसपास की 3-4 गाड़ियां भी जलकर राख हो गईं. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, दिल्ली फायर सर्विस को कॉल मिलते ही 7 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया गया. लेकिन विस्फोट की तीव्रता इतनी ज़्यादा थी कि आसपास की इमारतों की खिड़कियां तक टूट गईं.

Add

इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और स्पेशल सेल की टीम फोरेंसिक जांच में जुटी हुई है. वहीं प्रारंभिक रिपोर्ट में आठ व्यक्ति के मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को नज़दीकी LNJP अस्पताल ले जाया गया है. कुछ स्रोतों ने और ज़्यादा हताहतों का ज़िक्र किया है, लेकिन पुलिस ने अभी आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए हैं.

कैसे हुआ विस्फोट क्या है मामला ?

विस्फोट का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. प्रारंभिक जांच में CNG सिलेंडर ब्लास्ट या संदिग्ध IED (इम्प्रोवाइज़्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) का शक जताया जा रहा है. यह घटना उसी दिन हुई जब फरीदाबाद से 2900 किलो विस्फोटक बरामद किए गए थे, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सतर्क थीं. दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है, खासकर चांदनी चौक जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में.


वहीं इस घटना के बाद निवासियों और व्यापारियों में डर का माहौल है. एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, “धमाका इतना तेज़ था कि लग रहा था भूकंप आ गया. लोग चीखते-चिल्लाते भागे.” दिल्ली मेट्रो ने भी स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें. जांच जारी है और जल्द ही और अपडेट्स मिलने की उम्मीद है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *