पुलिस पर हमला करने वाला कुख्यात नक्सली 11 वर्ष बाद गिरफ्तार ; पकड़ा गया तीन लोगों की हत्या करने वाला नक्सली भी

0 minutes, 1 second Read

GAYA DESK –  गया पुलिस ने एक सप्ताह में 2 कुख्यात नक्सलियों को पकड़ने में सफलता हासिल किया है. इस मामले में गया एसएसपी आशीष भारती दावा है कि यह कार्रवाई जिले में चल रहे नक्सल-विरोधी अभियान का एक हिस्सा है. गिरफ्तार नक्सलियों में कौशल यादव उर्फ कृष्णा यादव और आदित्य भुईयां उर्फ नरेश भुईयां शामिल हैं. दोनों पर हत्या, लूट और माओवाद से जुड़े कई संगीन आरोप हैं. कौशल यादव 2013 में तिहरे हत्याकांड का आरोपी है. एसएसपी आशीष भारती ने कहा कि 20 दिसंबर को गया पुलिस को सूचना मिली कि धनगाई थाना क्षेत्र के दिवनीया गांव में कुख्यात नक्सली कौशल यादव अपने घर आया हुआ है. इस पर एक विशेष टीम गठित की गई.

Add

जैसे ही पुलिस टीम गांव पहुंची, यादव भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया. कौशल यादव पर 11 नवंबर 2013 को एमपीएम संगठन के प्रमुख संजय यादव समेत तीन लोगों की हत्या का आरोप है. उस दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर अंधाधुंध फायरिंग की थी. घटना के बाद हथियार और अन्य सामग्री भी लूट लिए थे. केस में यादव की भूमिका की पुष्टि हो चुकी है. यादव पर गया जिले के बाराचट्टी, रौशनगंज, शेरघाटी और आमस थानों में हत्या, पुलिस बल पर हमला, विस्फोटक सामग्री का उपयोग और अन्य अपराधों से जुड़े सात से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं.

वहीं 21 दिसंबर को डुमरिया थाना क्षेत्र के बेला गांव में 12 साल से फरार नक्सली आदित्य भुईयां को गिरफ्तार किया गया. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने यह कार्रवाई की थी. आदित्य भी पुलिस को देख भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसे पकड़ लिया गया. आदित्य भुईयां पर 24 जनवरी 2012 को बागपुर जंगल में पुलिस बल पर हमले का आरोप है. इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. आदित्य पर पहले से दर्ज मामलों की पड़ताल की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *