अतिक्रमण हटाए जाने के खिलाफ ग्रामीणों ने बैठक कर जताया रोष ; एसपी ने कहा होगी जांच

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला अंतर्गत रिविलगंज थाना क्षेत्र में बीते दिनों स्थानीय प्रशासन द्वारा अतिक्रमण पर चलाए गए बुलडोजर के कारण मकान और दुकानों के हुए क्षति के खिलाफ नाराज लोगों ने बैठक कर रोष जताया. बैठक के दौरान रिविलगंज बाजार स्थित पक्की ठाकुरबाड़ी के परिसर में व्यापारियों एवं मकान मालिकों के द्वारा वैश्य समाज के नेता मुखिया वीरेंद्र साह के नेतृत्व में बैठक किया गया. बैठक में रिविलगंज नगर के सैकड़ों व्यापारियों एवं मकान मालिकों ने भाग लिया. बैठक में उपस्थित लोगों ने रिविलगंज अंचल अधिकारी कौशल किशोर और पुलिस प्रशासन का विरोध करते हुए कहा कि बिना नोटिस एवं बिना सूचना हमलोगों का दुकान व मकान जेसीबी से तोड़ा गया है.

साथ ही मना करने पर हमलोगों के साथ बर्बरता से पिटाई की गई है, जिसका हमलोग निंदा करते है. हमलोगों स्थानीय प्रशासन के जिलाधिकारी से शिकायत करेंगे. अगर वहां करवाई नहीं हुई तो हमलोग उच्च न्यायालय पटना में मुकदमा करेंगे. वही बैठक का नेतृत्व कर रहे मुखिया वीरेंद्र साह ने कहा जिस व्यवसाई से सरकार चलती है, उस व्यवसाई पर इतना अत्याचार हम लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे. इसके विरुद्ध हमलोग विधानसभा एवं लोकसभा में आवाज उठाएंगे और उच्च न्यायालय पटना में रीट दायर करेंगे.

Add

उस दौरान उन्होंने सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष से टेलीफोनिक बात किया गया तो सूचना मिली कि अधीक्षक रिविलगंज थाना के निरीक्षण में है. जिसके बाद श्री मुखिया सैकड़ों लोगों के साथ रिविलगंज थाना पहुंचे और सारी बात से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया. जिसपर पुलिस अधीक्षक ने लोगो को आश्वासन देते हुए कहा कि सीओ हो या पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर दोषी पाए जाने पर करवाई की जाएगी.

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *