सारण जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मास्टर ट्रेनर के द्वितीय प्रशिक्षण के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला का किया आयोजन

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – लोकसभा चुनाव के निमित्त मतदान कर्मियों के दूसरे प्रशिक्षण के पूर्व शुक्रवार को मास्टर ट्रेनर का उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण का आयोजन प्रेक्षा गृह में किया गया. इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अमन समीर ने उन्मुखीकरण के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मतदान कर्मियों के प्रथम प्रशिक्षण और द्वितीय प्रशिक्षण में अन्तर है. पहले 170 फीसदी अधिक लोगों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। जबकि अब केवल उन्हीं लोगों को बुलाया गया है जिनकी मतदान में ड्यूटी लग गयी है या रिज़र्व में रहेंगे.

उन्होंने कहा कि प्रथम प्रशिक्षण विस्तृत रूप से दिया गया था. परन्तु दूसरा प्रशिक्षण गहन और बिल्कुल सीक्वेंस में देंगे. हर मास्टर ट्रेनर के पास नोट बुक होनी चाहिए. पेन और पेपर के साथ महत्वपूर्ण बातों को लिखा जाना चाहिए. उसी के अनुसार ठोस और महत्वपूर्ण बातें बतायी जानी चाहिए. प्रशिक्षण वनवे कम्युनिकेशन होने की बजाय वार्तालाप विधि पर आधारित होना चाहिए. सभी कर्मियों को विधान सभा वार डिस्पैच सेंटर, सामाग्री और इवीएम प्राप्ति का स्थान, मतदान के दो दिन पहले पार्टी मिलान पर टीम के सदस्यों और पुलिस अधिकारी का परिचय और नंबर एक्सचेंज के साथ गाड़ी, लॉग बुक और ड्राईवर का नंबर प्राप्त करने और गाड़ी के खड़ी होने की जगह देख लेने की जानकारी देने की बात कही.

ताकि मशीन प्राप्ति के बाद अफरातफरी न हो. बूथ पर किए गए भोजन और अन्य सुविधाओं के इन्तेजाम, संग्रह स्थल की जानकारी आदि की स्पष्ट जानकारी देने को कहा. उन्होंने मतदान के पहले, मतदान के दिन और समाप्ति पर बरते जाने वाली सावधानियों को बुलेट पॉइंट्स में बताने की बात कही. इन सावधानियों को नहीं अपनाने पर होने वाले कठिनाइयों को उन्होंने उदाहरण के साथ बताते हुए कहा कि आप भी उदाहरण के साथ कर्मियों को उक्त जानकारियां दें। इससे प्रशिक्षण उबाउ न होकर रुचिकर और प्रभावी हो जाएगा. उन्होंने पे ऐंड यूज बेसिस पर बूथ, डिस्पैच और रिसेप्शन पर उपलब्ध सुविधाओं, मेनू और तय किए गए रेट की जानकारी देते हुए कर्मियों को पार्टी मिलान के दिन मानदेय खाते में पहुंच जाने से अवगत कराया.

डीएम ने बताया कि 50 फीसद बूथ पर वेब कास्टिंग की जाएगी. वहां के बूथ सेटअप से कर्मियों को जरूर अवगत कराएं ताकि मतदान की गोपनीयता भंग न होने पाए. वोटर टर्नआउट रिपोर्ट को समय के पूर्व भेजने, किसी भी समस्या पर फौरन सेक्टर, एआरओ और कंट्रोल रूम को अवगत कराने, प्रेजाइडिंग की डायरी में हर घटना को उल्लिखित करने की जानकारी देने की बात कही. उन्होंने कहा कि प्रशासन कर्मियों की सुविधा के लिए कृतसंकल्पित है. चुनाव से महत्वपूर्ण कोई काम नहीं. किसी भी कोताही की स्थिति में सख्त कार्रवाई की जाएगी. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल ने मास्टर ट्रेनर को बिन्दुवार प्रशिक्षण देने की बात कहते हुए पीओ, पी वन, पी टू और पी थ्री के कर्तव्यों को समझाने को कहा. उन बिंदुओं पर अधिक फोकस करेंगे जहां त्रुटि हो सकती है.

हमें जीरो एरर पर त्रुटि रहित और बाधा रहित चुनाव संपन्न कराना है. प्रशिक्षण कोषांग की वरीय प्रभारी पदाधिकारी सह डीडीसी प्रियंका रानी ने बताया कि द्वितीय प्रशिक्षण के लिए मुद्रित करायी गयी पुस्तिका में सभी कार्यों को बुलेट पॉइंट में देते हुए प्रपत्रों के भरे हुए नमूने सम्मिलित किए गए हैं. इससे प्रशिक्षक और प्रशिक्षु दोनों को आसानी होगी. उन्होंने मास्टर ट्रेनर को आयोग द्वारा प्रकाशित पीठासीन की हस्त पुस्तिका और अन्य निर्देशों और पत्रों का गहराई से अध्ययन कर स्वयं को अपडेट रखने को कहा. इस अवसर पर डीपीओ माध्यमिक शिक्षा संजय कुमार आदि उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *