पुलिस अधीक्षक ने भेल्दी थाना का वार्षिक निरीक्षण कर दिया दिशा-निर्देश

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के द्वारा भेल्दी थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया. वार्षिक निरीक्षण के दौरान संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकरी एवं अंचल पुलिस निरीक्षक उपस्थित रहे. निरीक्षण के क्रम में थाने में पदस्थापित थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों एवं चौकीदारो को citizen & centric policing के साथ ही अपराध नियंत्रण के संदर्भ में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये. भेल्दी थाना के निरीक्षण के दौरान थाना भवन के साथ ही थाना के सभी अभिलेखों एवं पंजीयों की जांच कर अभिलेखों व पंजीयों के संधारण में मिली त्रुटियों के सुधार करने, लंबित कांडो का समीक्षा कर त्वरित निष्पादन करने एवं थाना में साफ-सफाई रखने सहित कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

साथ ही महिला हेल्प डेस्क में प्रतिनियुक्त महिला पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को महिला परिवादी से शालिनता पूर्वक व्यवहार करने तथा उनके समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया गया. निरीक्षण के क्रम में भेल्दी थाना में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन तथा आसूचना संकलन करने में बेहतर सहयोग करने हेतु चौकीदार 4/2 शैलेन्द्र कुमार को 1000 रु0 नगद राशि से पुरस्कृत किया गया है. थाना के एक-एक कर्मी पर नजर रखना, आम जनता से अच्छा व्यवहार और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान जिला पुलिस की प्राथमिकताएं होगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *