पानी भरे गड्ढे से युवक का अर्द्धनग्न शव बरामद ; परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप

CHHAPRA DESK – सारण जिला के गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत अलियास पुर गांव मे ईट भट्ठा के समीप पानी भरे गड्ढे से 25 वर्षीय एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. गड्ढे मे शव होने की सूचना के बाद आस पास के गांव के लोगो की भीड़ जुट गई. सैकड़ो लोग वहां देखने के लिए पहुंच गए. वहीं सूचना पर पहुंची गड़खा थाना पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाल जांच पड़ताल मे जुट गई. मृतक का शव अर्द्धनग्न अवस्था में था और गल रहा था. खोपड़ी भी दिख रहा था.

वहीं पैर में घुटने तक फंसे जींस के पॉकेट में उसका मोबाइल भी पड़ा हुआ था. जिसके बाद शव की पहचान छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के राजा छपरा गांव निवासी पंचम भारती के 25 वर्षीय पुत्र गंगा दयाल भारती के रुप में की गई. वहीं इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. जबकि स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है. जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है.

10 दिनों से गायब था वह युवक

बताया जा रहा है कि गंगा दयाल बीते दस दिनो से घर से गायब था. परिवार वाले उसकी खोज भी में लगे थे. आज जैसे ही उन्हें सूचना मिली कि उसका शव गड़खा थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है तो परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं परिजनो का आरोप है की उसकी हत्या कर गड्ढे मे फेंका गया है. हालांकि इस मामले मे अभी तक प्राथमिकी दर्ज नही कराई गई है. समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी की प्रक्रिया जारी थी. वहीं पुलिस सभी बिंदुओ पर जांच-पड़ताल कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *