पोखर में डूबने से महिला की गई जान ; पति ने बताया कि महिला…!

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के मढौरा थाना अंतर्गत हसनपुरा गांव स्थित पोखर में डूबने से एक महिला की मौत हो गई. मृत महिला जिले के मढ़ौरा थाना अंतर्गत हसनपुरा वार्ड नंबर 10 निवासी रमेश प्रसाद की 26 वर्षीय पत्नी लाल मुनी देवी बताई गई है. काफी देर बाद जब उसकी खोजबीन की गई तो पोखर में उसका शव पाया गया तो यह देखकर पति व परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

Add

पोस्टमार्टम के दौरान मृत महिला के प्रति रमेश प्रसाद ने बताया कि उसके पत्नी की मानसिक की स्थिति ठीक नहीं थी और इलाज चल रहा था. आज वे लोग खेत पर गए थे, जहां खेत पर काम चल रहा था. उसी बीच वह महिला कब पोखर की तरफ चली गई, उसे पता नहीं चला. वह समझा कि वह घर चली गई है और जब घर जाकर खोजबीन प्रारंभ की गई तो पोखर से उसका शव बरामद किया गया. जिसके बाद परिवार वालों में रोना पीटना लग गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *