छपरा के मढौरा में अलग-अलग हादसों में दो व्यक्ति की मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले के मढौरा थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग हादसों में दो व्यक्ति की मौत हो गई.पहली घटना मढ़ौरा थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर हुई है, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के क्रम में उसकी मौत हो गई. मृतक मढौरा थाना क्षेत्र के भुआलपुर गांव निवासी सहदेव रार का 25 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार बताया गया है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह सोमवार की सुबह घर से किसी कार्य से बाहर जा रहा था, उसी वक्त किसी अनियंत्रित वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिसके कारण गंभीर रूप से घायल हो गया और आनन-फानन में उसे छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार चक्कर में उसकी मौत हो गई.

जिसके बाद सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है. वहीं दूसरी घटना में मढोरा थाना अंतर्गत मिर्जापुर गांव के समीप ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई.

सूचना के बाद थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पहचान के लिए सुरक्षित रखा गया है. मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है. शव की पहचान को लेकर पुलिस प्रयास में लगी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *