पिस्टल के बल पर सीएसपी संचालक से ₹2 लाख की लूट ; विरोध करने पर चाकू मार ले भागे रुपए का थैला

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिले में बेखौफ अपराधियों ने फिर एक लूट की वारदात को अंजाम दिया है. घटना सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत असहनी गांव से सामने आया है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल के बल पर इस लूट की घटना को अंजाम दिया है. इस मामले में पीड़ित सीएसपी संचालक के द्वारा स्थानीय थाने में लूट की प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है. पीड़ित सीएसपी संचालक रसूलपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी श्रीराम विनोद दुबे का पुत्र अर्जुन दुबे बताया गया है. जो कि स्थानीय थाना क्षेत्र के अतरसन गांव में बैंक ऑफ़ इंडिया का सीएसपी चलाता है. उसको पिस्टल के बल पर कवर कर चाकू मार दो लाख रुपए की लूट कर ली गई है.

Add

सीएसपी संचालक को जख्मी अवस्था में एकमा सीएससी में भर्ती कराया गया, जहां प्रथम उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया है. उनके दाहिने हाथ में चाकू लगी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अर्जुन दुबे बैंक आफ इंडिया से एक बजे एक लाख रुपए निकासी किया और एक लाख अपने दुकान से लेकर दो लाख अतरसन गांव में सीएसपी संचालित करने के लिए जा रहा था. तभी रास्ते में असहनी गेट के आगे एक बाइक सवार तीन अपराधकर्मियों ने बाइक में धक्का मार उसे रोकने के बाद उसके ऊपर पिस्तौल तान दिया और रूपए का थैला छीनने लगे और विरोध करने पर उसके

हाथ पर चाकू से वार कर रुपए का थैला छीनकर फरार हो गये. हालांकि इस मामले में पीड़ित सीएसपी संचालक के बयान पर पुलिस ने एकमा थाना क्षेत्र के मदनपुरा गांव निवासी परमानन्द यादव के पुत्र संदीप यादव को पकड़ कर उससे पूछताछ कर रही है. वहीं इस मामले में थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा. फिलहाल जांच जारी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *