पिकअप दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत ; परिवार में लगा रोना-धोना

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – .सारण जिला अंतर्गत एकमा थाना क्षेत्र के नहर पुल के समीप बीते दिनों हुई पिकअप दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई.  मृतक बनियापुर थाना क्षेत्र के मिस्कारी टोला गांव निवासी शतधन राम का 20 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार राम बताया गया है. युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया तथा परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिस्कारी टोला गांव के कुछ लोग एकमा क्षेत्र में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने गए थे. समारोह से वापस लौटने के दौरान नहर पुल के समीप अचानक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में वाहन पर सवार चार लोग घायल हो गए थे. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया.

 

घटना में अजीत कुमार राम गंभीर रूप से घायल हो गया था. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया था. वहां कई दिनों से उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. गांव के लोगों ने घटना पर गहरा दुख जताया है. स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव स्वजन को सौंप दिया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *