फार्मेसी एजुकेशन के जनक की जयंती व राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस पर विवेकानंद इंस्टीट्यूट में कार्यक्रम का आयोजन

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर के मुकरेड़ा स्थित विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी कॉलेज में आज इंडियन फार्मेसी एजुकेशन के जनक महादेव लाल श्रॉफ की जयंती व राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस पूरे शैक्षिक संस्थान में समस्त अध्ययनरत विद्यार्थियों तथा प्रोफेसरों के साथ पूर्ण उत्साह के साथ मनाई गई. आज की थीम रही – फ्यूचर फार्मा इकोसिस्टम : एकेडेमिया, इंडस्ट्री, रिसर्च, रेगुलेटरी और प्रैक्टिस के बीच तालमेल को बढ़ावा देना. इस अवसर पर महादेव लाल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर सर्वप्रथम कॉलेज के वरीय लोगों ने वंदन किया जिसके पश्चात अन्य सभी लोगो ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा भाव प्रकट की.

Add

इस कार्यक्रम के कॉलेज के बी फार्मा एवं डी फार्मा के अध्ययनरत विद्यार्थियों ने हस्तकला के माध्यम से एक से बढ़कर एक रंगोली व पोस्टर बनाकर लोगो तक विशेष संदेश पहुंचाने का कार्य किया. इस अवसर पर कॉलेज के प्रोफेसरों ने बताया कि महादेव लाल जी फार्मेसी काउन्सिल ऑफ इंडिया के प्रथम प्रेसिडेंट रह चुके हैं तथा इंडिया जनरल ऑफ फार्मेसी के पहले एडिटर भी रहे है. भारत में फार्मेसी शिक्षा के लंबे समय से गुमनाम हीरो रहे डॉ(प्रो एमएल श्रॉफ) की जयंती के उपलक्ष्य में नेशनल फार्मेसी एजुकेशन डे (NPED) मनाया जा रहा है. इसके अतिरिक्त भी कई उपलब्धियां उन्होंने हासिल की है जिसके लिए शब्द भी कम पड़ जाए.

अतः हम सभी के लिए वे प्रेरणा के स्रोत एवं मार्गदर्शक भी हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उनके इस अतुलनीय पराक्रम से उत्प्रेरित हो कर ही सारण जिले के मुकरेड़ा में इस फार्मेसी इंस्टीट्यूट की स्थापना की गई है. इसमें अध्ययन स्वरूप बीफार्मा एवं डीफार्मा दोनों कोर्स विधिवत तरीके से पूर्ण कराये जाते हैं. बीफार्मा (बैचलर) के लिए चार वर्ष तथा डीफार्मा (डिग्री) के लिए दो वर्ष की अवधि निर्धारित है. यह शैक्षिक संस्थान सभी प्रयोगशालाओं से परिपूर्ण है. पूर्व सत्र में नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए नियमित रूप से प्रतिदिन कक्षाएं संचालित होती है. पूरे परिसर कार्यक्रम को लेकर हर्षोल्लास का माहौल छाया रहा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *