पुलिस ने दूसरी बार मु’ठभेड़ में पुनः एक अपराधी को मा’री गो’ली

0 minutes, 1 second Read

MUZAFFARPUR DESK – बिहार के मुजफ्फरपुर जिला पुलिस ने एक सप्ताह में दूसरी बार मुठभेड़ में पुनः एक अपराधी को गोली मारी है. इस मुठभेड़ में अपराधी के पैर में गोली लगी है. जिसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. बता दे कि बीते रविवार को भी मुजफ्फरपुर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी. जिसमें एक बदमाश को पैर में गोली लगी थी. वहीं आज एक बार फिर वैसे ही मुठभेड़ की पुनरावृति हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार जिला के टॉप 10 अपराधियों में शुमार विवेक कुमार और विक्की कुमार को साहेबगंज थाना क्षेत्र से कुछ दिनों पहले एसटीएफ ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था. आज उसकी कोर्ट में पेशी होनी थी. उसी दरम्यान मौके का फायदा उठाकर दोनों पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर फरार हो गए. दोनों के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गई. दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी करने लगी. उसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि विवेक साहेबगंज थाना क्षेत्र में ही छुपा हुआ है.

सूचना के आलोक में जब साहिबगंज पुलिस विवेक को पकड़ने पहुंची तो विवेक ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की. इस कार्रवाई में विवेक के पैर में एक गोली लग गई. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल विवेक का एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है. वहीं दूसरे फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. जब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो जाती है तब तक पुलिस इस पूरे मामले पर कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *