पटना स्वास्थ्य समिति से आया फोन छपरा सदर अस्पताल के मातृ शिशु अस्पताल में हो रही है चोरी ; फिर पकड़ा गया चोर

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  छपरा सदर अस्पताल के मातृ शिशु अस्पताल में मरीजों की भीड़ थी. ऐसे में एक चोर घुसा और वॉशरूम का नल खोलना शुरू किया. चौथे माले व पहले माले का नल खोलने के बाद उसकी गतिविधि को संदिग्ध पाकर पटना राज्य स्वास्थ्य समिति से सदर अस्पताल प्रबंधन को फोन आया तो चोर को पकड़े का प्रयास शुरू हुआ. अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद सहित अन्य कर्मी चोर को पकड़ने का प्रयास किया तो चोर कूदकर झाड़ी में भागने लगा. इतनी देर में सदर अस्पताल में मौजूद भगवान बाजार थाना पुलिस ने झाड़ी में खदेड़कर चोर को पकड़ लिया. जिसके पास से वॉशरूम से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया. बता दें कि सदर अस्पताल में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं.

ऐसे में पकड़े गए चोर से पुलिस ने जब पूछताछ प्रारंभ किया तो उसके द्वारा बताया गया कि शहर के भगवान बाजार स्थित एक कबाड़ी दुकान में वह चोरी का सामान बेचता है. जिसकी निनानदेही पर उक्त कबाड़ी वाले को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार चोर गड़खा थाना क्षेत्र निवासी किशन कुमार बांसफोड़ बताया गया है. जो कि सदर अस्पताल के समीप ही किराये पर रहता है और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है. वही गिरफ्तार कबड्डी दुकानदार भगवान बाजार थाना क्षेत्र के रतनपुरा मोहल्ला निवासी श्रवण कुमार बताया गया है, जो कि भगवान बाजार स्थित कबाड़ी गली में दुकान चलाता है.

Add

राज्य स्वास्थ्य समिति सीसीटीवी की नजर से सदर स्थल की कर रहा निगरानी

बता दें कि राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा सदर अस्पताल में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की नजर से निगरानी कर रहा है. राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा सभी जिला अस्पतालों में लगाये गये सीसीटीवी की नजर से निगरानी की जा रही है. राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा आज भी चोरी की इस घटना की जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी गई, जिससे उक्त चोर व चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी वाले को गिरफ्तार किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *