नीतीश सरकार की शराबबंदी का खेल : जदयू नेता शराब के नशे में किया गया गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

KATIHAR DESK –   बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून की सख्ती को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. मामला मनिहारी थाना क्षेत्र का जहां जदयू के जिला महासचिव राजेश रजक को शराब के नशे में हंगामा करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बीती संध्या के समय मनिहारी पुलिस नियमित गश्ती पर थी तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि वार्ड संख्या 02, बाघमारा में एक व्यक्ति नशे में धुत होकर हंगामा कर रहा है और शांति व्यवस्था भंग कर रहा है. सूचना मिलते ही एएसआई संतोष कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति को हिरासत में लिया गया.

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राजेश रजक पिता उमेश रजक निवासी बाघमारा पंचायत के रूप में हुई है. विशेष बात यह है कि राजेश रजक सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड के पार्टी के सदस्य है. मनिहारी थाना में कांड संख्या 155/25 के अंतर्गत उनके विरुद्ध धारा 37(c) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को नीतीश कुमार सरकार ने महिलाओं और गरीब परिवारों की सामाजिक सुरक्षा के नाम पर सख्ती से लागू किया था, लेकिन अब सत्ताधारी दल के ही नेता का शराब के नशे में गिरफ्तार होना इस कानून के क्रियान्वयन पर गहरा सवाल खड़ा करता है.

Add

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *