पटना से पहुंची टीम ने सदर अस्पताल के निरीक्षण के क्रम में पैथोलॉजिकल सेंटर को नये भवन में शिफ्ट करने का दिया निर्देश

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  एफआईएनडी इंडिया की दो सदस्यीय टीम आज सदर अस्पताल पहुंची. टीम में पटना से आए डॉक्टर नवनीत रंजन एवं दीपेन विजय देसाई के साथ जिला समन्वयक अखिलेश त्रिपाठी भी मौजूद रहे. टीम ने अस्पताल प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद से मुलाकात कर वर्तमान लैब व्यवस्था, उपलब्ध संसाधन, जांच की गुणवत्ता और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली. वही इस दौरान सदर अस्पताल परिसर में पुराने एसएनसीयू भवन में लैब को नये सिरे से शिफ्ट करने का कार्य भी शुरू कर दिया जायेगा. टीम के सदस्यों ने लैब इंचार्ज से भी जानकारी ली. नए भवन में लैब शिफ्ट होने के बाद मरीजों को एक ही स्थान पर सभी आवश्यक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी. इससे न सिर्फ जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी,

Add

वही टीम के द्वारा बताया गया कि इंडियन पब्लिक हेल्थ लैबोरेटरी (इफल) के मानकों के अनुसार लैब को पूरी तरह इंटीग्रेट किया जाएगा. इसके तहत मशीनों का मानकीकरण, स्टाफ का प्रशिक्षण, सैंपल कलेक्शन से लेकर रिपोर्ट जनरेशन तक की प्रक्रिया को और बेहतर बनाया जाएगा. आधुनिक तकनीक के उपयोग से त्रुटियों में कमी लाने और समय पर रिपोर्ट उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है.वही स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से मरीजों को निजी लैब पर निर्भर कम होना पड़ेगा. हालांकि फिलहाल अभी जांच केंद्र पर अत्यधिक भीड़ होने पर मरीज़ो को काफ़ी परेशानी उठानी पडती है. रात्रि मे इस लैब की स्थिति और भी दयनीय रहती रहती हैँ.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *