छपरा के बहरौली में मोबाइल छिनतई के दौरान हुई चाकूबाजी में दो युवक जख्मी ; रेफर

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली बाजार में मोबाइल छिनतई के दौरान हुई चाकूबाजी में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये जिन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

बताया जाता है कि सब्जी खरीदने आए दो युवकों को बदमाशों ने चाकू घोंपकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. घायल दोनो युवक की पहचान चांद बरवा गांव निवासी कृष्णकांत सिंह का 32 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार और बहरौली पाण्डेय टोला गांव निवासी स्व धर्मनाथ पाण्डेय का 31 वर्षीय पुत्र विकास कुमार पाण्डेय के रूप में हुई.

जख्मी प्रकाश कुमार जिला परिषद प्रत्याशी मीना देवी का पुत्र है. घटना में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने चाकूबाजी की घटना में घायल प्रकाश कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया. घटना के विषय में जख्मी युवकों ने बताया कि वे चांद बरवा गांव से सब्जी खरीदने बहरौली बाजार आए थे. वही से बाहर निकलने पर एक युवक के द्वारा मोबाईल फोन पर झपट्टा मारा गया.

उसी दौरान आधा दर्जन युवकों ने हथियार और चाकू से तबातोड़ हमला कर दिया. जिसमें प्रकाश कुमार के सिर में कई जगह चाकू के गहरे जख्म हो गये. वही शोर मचाने पर सभी बदमाश बाइक से फरार हो गये. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *