पटना के पॉश इलाके में अपराधियों ने गो’ली मार की एक व्यक्ति की ह’त्या

0 minutes, 0 seconds Read

PATNA DESK –  पटना के पॉश इलाके में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. यह हत्या अगमकुआं थाना क्षेत्र के अमरनाथ मंदिर के पीछे आदर्श कॉलोनी में हुई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते वहां आसपास के लोगों की भीड़ लग गई. उधर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस उस मृत युवक के शल की पहचान में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि हत्या किसने और किस कारण से की इसकी जांच की जा रही है. वहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

वहीं घटना स्थल के समीप लगे सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है. जिससे अपराधियों की पहचान की जा रही है.  जल्द ही पुलिस अपराधियों को पकड़ लेगी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *