जुआ के अड्डे पर छापेमारी कर पुलिस ने ₹64000 नकद के साथ 7 जु’आड़ियों को किया गिरफ्तार ; 8 बाइक भी जब्त

0 minutes, 0 seconds Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिले के हथुआ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जुआ के अड्डे से 7 जुआड़ियों को गिरफ्तार किया है. वहीं जुआ के अड्डे से ₹64000 के साथ 8 बाइक एवं ताश के पत्ते व अन्य सामानों को बरामद किया गया है. थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि हथुआ थाना अंतर्गत ग्राम बड़की अगही नहर के पास मलहनी सरेह में बड़े पैमाने पर जुए का अड्डा चलाया जा रहा है.

उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए उक्त स्थान पर छापामारी कर 07 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया तथा 08 मोटरसाइकिल बरामद किया गया. वहीं उन सभी के पास से नकद कुल 64000 रुपया बरामद किया गया. जिस संर्दभ में कार्ड दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार अभियुक्तों में अशोक कुमार उम्र 38 वर्ष पे० स्व० नारायणजी प्रसाद सा० वार्ड नं 19 मीरगंज थाना मीरगंज, सुभाष साह उम्र 54 वर्ष पे०

स्वछ भागवत साह सा० मछागर जगदीश थाना हथुआ, सरल राम उम्र 45 वर्ष पे० स्व० रोशन राम सा० बड़ा कोईरौली थाना हथुआ, अजीत कुमार गुप्ता उम्र 28 वर्ष पे० प्रहलाद प्रसाद गुप्ता सा० प्रितम साह का टोला थाना हथुआ, जमादार साह उम्र 42 वर्ष पे० मोतीचंद साह सा० मछागर जगदीश थाना हथुआ, बालदेव कुमार सिंह उम्र 24 वर्ष पे० स्व० ब्रम्हा सिंह साठ बड़ा कोईरौली थाना हथुआ, वशिष्ठ साह उम्र 37 वर्ष पे० स्व० रामेश्वर साह सा० मुडा थाना मुफसिल (धनौती ओपी) जिला सिवान निवासी शामिल हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *