परिवार की स्थिति सुधारने के लिए मजदूरी करने गया था बेंगलुरु ; संदेहास्पद मौत के बाद परिवार वालों ने 35 हजार का कर्ज ले एयर एंबुलेंस से लाया शव

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  दो बड़े भाई और पिता की मजदूरी से घर का खर्च बड़ी मुश्किल से चल रहा था. टाईल्स का काम सीखने के बाद घर की स्थिति बदलने की ठानकर राहुल गांव के कुछ लोगों के साथ कमाने के लिए बेंगलुरु निकल गया. जहां टाइल्स मिस्त्री का काम करता था. लेकिन, बीते दिन वहां कमरे में ही उसकी संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. जब संध्या पहर उसके गांव के अन्य मजदूर कमरे पर लौटे तो पाया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है और कोई आवाज नहीं आ रहा है. जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो पाया कि अंदर वह मृत पड़ा हुआ है.

जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. वही इस घटना की सूचना उसके घर वालों को दी गई. इस सूचना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. मृत युवक अमनौर थाना क्षेत्र के बलडीहा गांव निवासी लाल बाबू राय का 18 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार बताया गया है. जो कि टाइल्स मिस्त्री का काम करता था. इस सूचना के बाद परिवार वाले रोते-गाते बेंगलुरु पहुंचे, जहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें सौंप दिया.

 

Add

जिसके बाद उनके सामने शव को लाने की समस्या खड़ी हो गई और किसी तरह कर्ज पर 35 हजार रुपए लेकर एयर एम्बुलेंस से शव को लेकर पटना पहुंचे और वहां से छपरा लाया गया. शव के छपरा उसके पैतृक आवास पहुंचते ही गांव में मातम छा गया. गांव वालों ने बताया कि राहुल बहुत ही मिलनसार और अच्छा लड़का था. बता दें कि राहुल तीन भाइयों में सबसे छोटा और दो बहनों से बड़ा था. उसकी मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *