छपरा सदर अस्पताल से हथकड़ी सरकाकर भागा कैदी ; चौकीदार जितेंद्र ने खदेड़कर पकड़ा

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा सदर अस्पताल में कोरोना जांच कराने पहुंचा एक कैदी चौकीदार को चकमा देने के बाद हथकड़ी सरकाकर भाग निकला. हालांकि चौकीदार भी कम नहीं था. उसने बिना समय गवाएं उसके पीछे दौड़ लगा दी. कैदी तंदुरुस्त था, अस्पताल से निकलते हुए बीच सड़क पर दौड़ते दौड़ते वह भागने लगा. लोग कुछ समझ पाते तब तक उसके पीछे पीछे चौकीदार को दौड़ते देख लोगों को समझते देर नहीं लगी. चौकीदार ने उसे जिला स्कूल के कैंपस से हाथापाई के बाद पकड़ लिया.

इतनी देर में चौकीदार को उसे पकड़ने में पसीने छूट गये. उक्त कैदी छपरा शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत दहियावां टोला टाड़ी निवासी आदर्श कुमार चौहान बताया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मारपीट की एक केस में मुफस्सिल थाना पुलिस के द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया था. जिसके बाद कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद जेल भेजने के लिए उसका कोरोना जांच कराने के लिए अस्पताल भेजा गया था.

जहां उसे लेकर आए चौकीदार जितेंद्र मांझी उर्फ व्यास के द्वारा अस्पताल के काउंटर पर उसका पर्ची बनवाया जा रहा था. उसी बीच वह हथकड़ी सरकाकर भाग निकला. उसे भागते देख चौकीदार भी उसके पीछे पीछे हो लिया और करीब 500 गज दौड़ाने के बाद जिला स्कूल के कैंपस से चौकीदार ने उसे उठापटक के बाद पकड़ लिया.

तब तक पीछे-पीछे काफी लोग पहुंच गए और कैदी को पकड़ उसके कमर में रस्सा बांधा गया. जिसके बाद चौकीदार चैन की सांस ली और उसे लेकर पुनः अस्पताल आया और जांच कराने के बाद साथ ले गया. वैसे कैदी को पकड़ने को में चौकीदार के पसीने निकल गये.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *