पैसा के विवाद में फायरिंग कांड का उद्भेदन, देशी पिस्टल एवं 03 जिंदा कारतूस के साथ मुख्य 03 अभियुक्त गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा गांव में पैसे के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. जिसमें फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही हथियार और कारतूस बरामद किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सोनवालिया गांव निवासी अवधकिशोर ओझा का बेटा अमित ओझा, दिघवा गांव निवासी सर्वा पांडेय का बेटा निरंजन पांडेय और विजय दुबे का बेटा अमित दुबे शामिल है.

घटना को लेकर बताया जाता है कि दिघवा गांव निवासी कृष्णा साह और हकाम गांव निवासी सौरभ दुबे के बीच पैसे को लेकर विवाद चल रहा था. इस दौरान दोनों पक्ष के बीच मारपीट हो गई और आसपास के लोगों ने मारपीट करने वाले लोगों के साथ धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया. इसके बाद आरोपियों ने फायरिंग कर दी और फरार हो गए. जिसके बाद पुलिस ने तत्काल छापेमारी करते हुए तीन लोगों को रेवतिथ से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए देसी पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस को बरामद भी कर लिया गया. फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *