पेंटर ने पकड लिया बदमा’श का चा’कू तो कट गई हाथ की उंगलियां ; रुपया व मोबाइल छी’नने के दौरान बदमा’शों से भिड़ा

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत शिव बाजार स्थित ढेलाजी मंदिर के समीप बदमाशों ने एक पेंटर को रोककर उसका रुपया और मोबाइल छीनने का प्रयास किया. वही विरोध करने पर एक बदमाश ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया. उस दौरान पेंटर ने उसका चाकू पकड़ लिया, जिससे उसके दाहिने हाथ की चार उंगलियां कट गई और खून बहने लगा. जिसके बाद शोर मचाते हुए वह भागा.

वहीं इस घटना की सूचना के बाद उसके घर वाले उसको लेकर छपरा सदर अस्पताल पहुंचे जहां उसका उपचार किया गया. चाकू लगने से जख्मी युवक शहर के भगवान बाजार थाना अंतर्गत शिव बाजार मोहल्ला निवासी बाबर अली का तीस वर्षीय पुत्र इमइत्यआज खान बताया गया है, जो कि पेंटर का काम करता है. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान जख्मी ने बताया कि उसके मोहल्ले का इमरान खान उसके पॉकेट से दो बार दो-दो हजार रुपया निकाल चुका है और उसे रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देता है. आज वह काम कर कर लौट रहा था,

तभी घर से कुछ दूरी पर ढेलाजी मंदिर के समीप इमरान अपने एक सहयोगी के साथ मिलकर उसके पॉकेट से रुपया छीनने का प्रयास किया. लेकिन वह रुपया देने के लिए तैयार नहीं था. जिसके बाद उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया. वहीं विरोध करने पर उसने चाकू निकाल कर उसके गले पर प्रहार किया. तब तक उसने उसका चाकू पकड़ लिया जिसके कारण उसके हाथ की चार उंगलिया कट गई. सदर अस्पताल में उपचार कराने के बाद वह प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए भगवान बाजार थाना चला गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *