छपरा में दिनदहा’ड़े हथि’यार के बल पर गैस एजेंसी कर्मी से ₹5 लाख की लू’ट ; जांच में जुटी पुलिस

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला के तरैया थाना अंतर्गत तरैया-अमनौर मुख्य मार्ग पर दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने गैस एजेंसी कर्मी से ₹5 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया है. सूचना मिलते ही तरैया थाना अध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मढौरा स्थित इंडियन गैस एजेंसी की शाखा तरैया के नारायणपुर एवं अन्य क्षेत्रों में है. जिसको लेकर मढौरा इंडियन गैस एजेंसी कर्मी आज अपने अन्य शाखा से पैसा कलेक्शन कर जा रहे थे.

उसी बीच घात लगाए अपराधियों ने तरैया-अमनौर मुख्य मार्ग पर ओवरटेक कर रोकने के बाद हथियार के बल पर ₹5 लाख का थैला लूट लिया और लूटकर आसानी से फरार हो गये. जिसके बाद इस घटना की सूचना पीड़ित गैस एजेंसी कर्मी के द्वारा अपने एजेंसी मालिक एवं तरैया थाना अध्यक्ष को दी गई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है. इस विषय पर पूछे जाने पर तरैया थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस सूचना के बाद फिलहाल प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही है. पुलिस जांच में जुटी है.

तीन अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

इस मामले में पीड़ित गैस एजेंसी कर्मी जिले के अमनौर थाना क्षेत्र के विशंभर छपरा निवासी शैलेश सिंह के बयान पर तीन अज्ञात के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई गई है. दर्ज प्राथमिकी में उनके द्वारा बताया गया है कि वह ₹500000 की वसूली कर मशरक में गैस एजेंसी मलिक को देने जा रहे थे. तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों द्वारा उनकी बाइक में ठोकर मारकर पैसा लूट गया है. हालांकि पुलिस अनुसंधान कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *