ओवरटेक करने के दौरान अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है. प्रतिदिन जिले के किसी ने किसी क्षेत्र में चार-पांच दुर्घटनाएं हो रही है. ताज़ा मामला जिले के कोपा थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर कोपा थाना क्षेत्र अंतर्गत पियनो पोखरा के समीप ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत मौके पर हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोपा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. जिसके बाद मृत युवक की पहचान जिले के रसूलपुर थाना अंतर्गत अतरसन गांव निवासी शशि कपूर के 20 वर्षीय पुत्र हिमांशु सिंह के रूप में की गई.

Add

इस घटना की सूचना मिलते ही घर वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराये जाने की प्रक्रिया की जा रही है. इस संबंध में परिवार वालों ने बताया कि वह बाइक से घर लौट रहा था. उसी बीच कोपा राना क्षेत्र के पियानो पोखरा के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसको कुचल दिया जिसके कारण उसकी मौत घटना स्थल पर ही हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *