सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण साइबर थाना के द्वारा सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इस बात की जानकारी देते हुए साइबर थाना अध्यक्ष सह डीएसपी अमन ने बताया कि साइबर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि जिले के अकिलपुर थाना क्षेत्र निवासी प्रकाश यादव एवं उसके दोस्त द्वारा 01 लड़की के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है एवं पैसों की मांग किया जा रहा है. वहीं पैसे नही देने पर धमकी भी दिया जा रहा है.

इस संबंध में पीड़िता के परिजन के लिखित आवेदन के आधार पर साइबर थाना कांड सं0-62/25 आइटी एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. तकनीकी अनुसंधान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर आवेदन प्राप्त होने के 06 घंटे के भीतर उक्त अभियुक्त प्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा कांड में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया गया है. कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *