ओटीए में 25वीं पासिंग आउट परेड का हुआ आयोजन ; 118 जैंटलमैन कैंडट्स हुए पास

0 minutes, 1 second Read

GAYA DESK – बोधगया मुख्य सड़क मार्ग पर पहाड़पुर गांव के समीप स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (ओटीए ) के प्रांगण में 25वीं पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी शामिल हुए, जहां उन्होंने परेड की सलामी ली. बता दें कि 118 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए हैं. इस कार्यक्रम में जेंटलमैन कैडेट्स के अभिभावकों के अलावा कई सैन्य अधिकारी मौजूद थे. उस दौरान पिपिंग सेरेमनी का भी आयोजन किया गया, जहां जवानों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी.

वहीं अभिभावकों द्वारा जेंटलमैन कैडेट्स के कंधे पर बैच लगाकर खुशी मनाई गई. इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि आज बड़ा ही गौरव का दिन है. 118 जेंटलमैन कैडेट्स अंतिम पग रखकर सैन्य अधिकारी बने हैं. अब ये देश के विभिन्न सैन्य संस्थानों में जाकर अपनी सेवा देंगे. उन्होंने जेंटलमैन कैडेट्स को उनके उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *