लूट की योजना को पुलिस ने किया नाकाम ; दो अपरधी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमनौर हरनारायण मठिया स्थित बांसवाड़ी में दो युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए छुपे थे. तभी, गुप्त सूचना के आधार पर उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में अमनौर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो अपराधी लूट व छिनतई की घटना को अंजाम देने के लिए बांसवाड़ी में छुपे हुए हैं. सूचना पर दोनों अपराधियो को हथियार व बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है. दोनो से पूछताछ पुलिस द्वारा की जा रही है.

Add

अभियुक्तों के द्वारा बताया गया कि किसी राहगीर का दो पहिया चार पहिया वाहन को लूटने की योजना बना रहे थे. पुलिस ने इस सम्बंध में अमनौर थाना कांड संख्या 184/25 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रेतर करवाई कर रही है. गिरफ्तार अभ्युक्त मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बथाना गांव के मो राजा उर्फ मो आसिफ व दूसरा जोधौली गांव निवासी मो अरबाज बताया जाता है. दोनो के पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस व एक बाइक बरामद किया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *