कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा नहान के दौरान किशोरी की डू’बने से मौ’त

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के नयागांव थाना अंतर्गत गंगा नदी में कार्तिक पूर्णिमा का स्नान करने के दौरान डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई. मृत किशोरी की पहचान वैशाली जिले के सहदुल्लापुर गांव निवासी राजू सिंह की 17 वर्षीय पुत्री आराधना सिंह के रूप में की गई. नाहन के दौरान देखते ही देखते हैं वह नदी में डूब गई जब तक उसे गोताखोरों की मदद से नदी से बाहर निकाला जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. जिसके बाद परिवार वालों में कोहराम मच गया.

इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि आराधना अपने रिश्तेदार के यहां नयागांव थाना क्षेत्र स्थित सहदुल्लापुर गांव में आई हुई थी, जहां आज कार्तिक पूर्णिमा को स्थान को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ हुआ गंगा नदी गई थी. जहां गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब कर उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद जहां परिवार वालों में कोहराम मच गया, वहीं नयागांव थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *