नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर छपरा नगर निगम के वार्ड संख्या 03 में मुहल्ला सभा का आयोजन कर नगर आयुक्त ने लोगों से किया संवाद

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  छपरा नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार द्वारा बिहार में बढ़ते शहरीकरण को लेकर नये विकसित शहरी क्षेत्रों में नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ” आपका शहर, आपकी बात ” कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है. इसके तहत नवविस्तारित शहरी क्षेत्रों में मुहल्ला सभा का आयोजन कर नागरिक सुविधाओं की उपलब्धता की स्थिति एवं लोगों की आकांक्षाओं को जानने का प्रयास किया जा रहा है. इस आलोक में आज छपरा नगर निगम के वार्ड नं 3 में मुहल्ला सभा का आयोजन किया गया.

Add

इस कार्यक्रम में नगर आयुक्त सुनील कुमार पांडे ने स्वयं लोगों से संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं आकांक्षाओं को जाना.  कुछ लोगों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का लाभ दिलाने, कुछ गलियों/ सड़कों एवं नालियों के निर्माण/जीर्णोद्धार हेतु अनुरोध किया गया. सभी मुद्दों को संकलित किया गया. इनमें से कुछ सड़क/गली/नाली के निर्माण का कार्य प्रक्रियाधीन है. आवास योजना का लाभ लेने के इच्छुक लोग जो स्वयं ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते हैं, उनको नगर निगम कार्यालय बुलाकर उनका ऑनलाइन आवेदन कराया जायेगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *