नगर थाना के समीप स्थित पंजाब नेशनल बैंक का ताला तोड़ चोरी का प्रयास ; जांच के लिए पहुंचे डीएसपी

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –  छपरा शहर से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नगर थाना से महज कुछ कदम की दूरी पर चोरों ने पंजाब नेशनल बैंक का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया है. हालांकि चोर लॉकर का ताला तोड़ने में विफल होने और तब तक सुबह होने के कारण अपना औजार छोड़कर भाग निकले हैं. इस घटना के बाद अलार्म बजने के साथ ही पंजाब नेशनल बैंक की मैनेजर अर्पिता एवं डिप्टी मैनेजर कुमारी श्वेत निशा के द्वारा नगर थाना को सूचना दी गई. उन्हें यह जानकारी सुबह तब हुई जबकि उनके मोबाइल पर अलार्म का मैसेज आया. सूचना के बाद नगर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. वहीं जांच के लिए सदर डीएसपी-वन राज Addकिशोर सिंह भी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की जा रही है. बता दें कि यह क्षेत्र शहर का वह व्यस्त इलाका है जो कि नगर थाना से डेढ़ सौ गज की दूरी पर है और समीप ही पेट्रोल पंप एवं कई माॅल भी है. लेकिन, चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य द्वार का ताला तोड़ने के बाद अंदर प्रवेश कर सभी काउंटर तोड़ने व जांच करने के बाद चोरी का प्रयास किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात चोरों ने नगर थाना अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक की शाखा मे चोरी का प्रयास करते हुए बैंक का ताला तोड़कर उसमें रखे काउंटर को क्षतिग्रस्त कर दिया. हालांकि लॉकर तोड़कर कैश निकालने में वे असफल रहे.

बैंक में घुसने के साथ ही अग्निशमन यंत्र से कर दिया फॉग, सीसीटीवी कैमरा हुआ बेकार

बता दें कि की तीन से चार की संख्या में पहुंचे चोरों ने बैंक का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करने के साथ ही अग्निशमन यंत्र को खोल कर फॉग कर दिया. जिसके कारण बैंक में चारों तरफ पाउडर फैल गया और सीसीटीवी कैमरे पर भी पाउडर पड़ने के कारण दृश्यता बिल्कुल ही कम हो गई. हालांकि सीसीटीवी कैमरे में तीन से चार चोरों की धुंधली तस्वीर कैद हुई है. जिसमें चोरों के द्वारा चेहरे पर मुखौटा लगाया गया था. जिसमें से एक मुखौटा पुलिस ने बैंक के बाहर से बरामद भी किया है. वही चोर अपना औजार भी बैंक में ही छोड़कर भाग निकले हैं.

चोरों को पहले से थी रास्ते की जानकारी, सीसीटीवी की जांच शुरू

बता दें कि चोरों के द्वारा बैंक में चोरी करने से पहले नियमित रूप से रेकी की गई थी. उन्हें बैंक में प्रवेश करने के सभी रास्तों की पूरी जानकारी थी. बताया जा रहा है कि चोरों ने बैंक के पीछे स्थित एलआईसी भवन के रास्ते बैंक के पीछे से प्रवेश किया है. जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को भी खांगला गया. हालांकि कोई ठोस सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है. लेकिन चोरों ने जिस तरह से घटना को अंजाम देने का प्रयास किया है उसे यह साफ तौर पर कहा जा सकता है कि कहीं ना कहीं चोरों को पहले से रास्ते व बैंक की पूरी जानकारी थी. वहीं पुलिस ने बैंक के अंदर से मुखौटा समेत कई लॉकर काटने वाले औजारों को भी बरामद किया है.


नियमित तौर पर हो रही है जांच फिर भी वारदात

विदित हो कि सारण एसपी डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर सभी थानाध्यक्षों को यह सख्त निर्देश दिया गया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में बैंकों के नियमित तौर पर रात्रि गश्ती करेंगे और बैंकों की जांच की भी जा रही है. इसके बावजूद भी कहीं ना कहीं चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए पुलिस को खुली चुनौती दी है. हालांकि थाना अध्यक्ष ने बताया कि चार दिन पहले जहां कुछ चोरों को जेल भेजा गया था तो उन्होंने साफ तौर पर धमकी दी थी कि नगर थाना के पुलिस चैन से नहीं रहने देंगे. ऐसे मे पुलिस यह कयास लगा रही है कि कहीं इस चोरी के प्रयास में उन चोरों की संलिप्तता तो नहीं है यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *